कबाड़ी हत्याकांड में शामिल गोदाम के नौकर के खिलाफ पुलिस ने घोषित किया पांच हजार रुपये का इनाम  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की के पास हुए कबाड़ी हत्याकांड में शामिल कबाड़ गोदाम के नौकर के खिलाफ पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के लिए भी लिखापढ़ी की जा रही है।
 
गंगनहर कोतवाली को अनवर हुसैन निवासी किस्मत गोईबारी बरपेटा थाना कलगासिया जिला बरपेटा असम हाल इब्राहिमपुर देह कोतवाली गंगनहर ने तहरीर देकर बताया था कि दो फरवरी को भाई जाकिर हुसैन ने कबाड़ का माल ठेकेदार अब्दुल सलाम उर्फ शाकिर मुल्ला निवासी मोहल्ला माहीग्रान को बेच दिया था, जिसका भुगतान बाकी था। भाई जाकिर हुसैन काफी दिनों से अब्दुल सलाम उर्फ शाकिर मुल्ला से माल बेचने के पैसों को लेकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर कबाड़ गोदाम का नौकर राजेंद्र उर्फ पालेंद्र निवासी देवबंद हाल रुड़की ने भाई जाकिर हुसैन से गाली गलौज कर हाथापाई शुरू कर दी थी। विवाद बढ़ने पर कबाड़ गोदाम के नौकर राजेंद्र उर्फ पालेंद्र ने दिनदहाड़े लोगों के सामने जाकिर हुसैन के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कबाड़ गोदाम का नौकर राजेंद्र उर्फ पालेंद्र घटनास्थल से फरार हो गया था। उस पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कबाड़ गोदाम के नौकर राजेंद्र उर्फ पालेंद्र पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 
 
इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि इब्राहिमपुर देह में अपने परिवार संग रहने वाले कबाड़ी जाकिर हुसैन हत्याकांड में शामिल हत्यारे नौकर के खिलाफ पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिसकी गिरफ्तारी को लगातार कोतवाली पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। हत्यारोपी के खिलाफ और कड़ा कानूनी शिकंजा कसने के लिए संपत्ति कुर्की के लिए भी लिखापढ़ी की जा रही है। जल्द कोर्ट से संपत्ति कुर्की की अनुमति मिलने पर हत्यारोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a reward of five thousand rupees announced crime news Police announced a reward of five thousand rupees against the warehouse servant involved in the scrap murder case Roorkee News Scrap murder case uttarakhand news warehouse servant

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More