जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है।

जल निगम में 2014 में स्पोर्ट्स कोटे में सहायक अभियंता पद पर भर्ती की गई। बाद में सहायक अभियंता पद पर नौकरी पाने वाले अधिकारी 2023 में अधिशासी अभियंता पद पर भी पदोन्नत हुए। पदोन्नति के दौरान भी गलत तरीके से नौकरी पाने के आरोप लगे। इसके बाद आरोपों पर जांच शुरू हुई। अब जांच पूरी होने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

जल निगम के स्पोर्ट्स मानकों के अनुसार उन्हीं लोगों को खेल कोटे से नौकरी मिल सकती है, जिन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर पदक जीता हो। राष्ट्रीय जूनियर, स्कूल और सब-जूनियर चैंपियनशिप में पदक जीता हो। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन बार प्रतिभाग करने वालों या केंद्र सरकार के स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों को खेल कोटे में नौकरी पाने का पात्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जिस प्रतियोगिता प्रमाणपत्रों के आधार पर खेल कोटे में अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति का चयन हुआ, उसे मानकों के विपरीत माना गया है। इसी आधार पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जल निगम के एक और अधिशासी अभियंता की नौकरी भी खतरे में है। दो जाति प्रमाणपत्र जमा करने के मामले में जांच चल रही है। उन्होंने आवेदन के समय बिजनौर और नियुक्ति के समय पौड़ी से बने प्रमाणपत्र जमा कराए थे। इसके साथ ही सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक के तय पदों से अधिक पदों पर नौकरी प्रकरण की भी जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Executive Engineer's services terminated Hindi News Jal Nigam job secured improperly under sports quota News from the hills News From the Pahad Services of Executive Engineer who secured a job under the sports quota through improper means terminated; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More