बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

जानकारी के अनुसार, नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी अरमान (6 वर्ष) बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नाली के लिए डाले गए 10 इंच के संकरे पाइप में फंस गया। उसके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने तुरंत भागकर अरमान के परिजनों और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पाइप को तोड़कर मासूम अरमान को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत उप जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि हाल ही में बनी नई सड़क का ढाल बेहद तीव्र (ढलान वाला) बनाया गया है, जिसके कारण बारिश में नाली में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया और बच्चा उसमें बहकर पाइप में समा गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस दौरान परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी साफ इनकार कर दिया है। जानकारी देते हुए विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस पूरी घटना की सघन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 10-inch-wide drainage pipe 6-year-old child playing by the roadside A 6-year-old child died after getting trapped in a 10-inch-wide drainage pipe while playing by the roadside during the rain; Uttarakhand News death due to getting trapped in the pipe dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad tragic incident

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More