हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, थाना मुखानी में लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से संबंधित 51 मुकदमों के मालों (अवैध शराब आदि) का आज सफलतापूर्वक निस्तारण (विनिष्टीकरण) माल निस्तारण कमेटी के विधिक पर्यवेक्षण और उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया।
माल निस्तारण के इस विधिक कार्य के दौरान मौके पर गठित कमेटी में अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ, तहसीलदार, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मुखानी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
माल निस्तारण की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, जिससे थानों के मालखानों में सुरक्षित रखे माल का समय पर निस्तारण हो सके और विधिक प्रक्रियाओं का त्वरित पालन सुनिश्चित किया जा सके।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]