सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा।

ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। रामनगर रेलवे स्टेशन पर पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

उद्घाटन के मौके पर रेलवे स्टेशन और ट्रेन को भव्य रूप से सजाया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रामनगर-देहरादून ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। इससे लोगों को देहरादून पहुंचने के लिए बेहतर और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुरादाबाद में चल रहे कार्यों के कारण ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे प्रतिदिन चलाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उत्तराखंड में चल रही रेल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई ट्रेन सेवा प्रदेश के दो प्रमुख क्षेत्रों कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने का काम करेगी। कहा कि उत्तराखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर भी लगातार काम किया जा रहा है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि इस ट्रेन सेवा से रामनगर के साथ-साथ पौड़ी जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा राज्य में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और रेल सुविधाओं का विस्तार इसका अहम हिस्सा है। रेलवे के अनुसार रामनगर-देहरादून ट्रेन फिलहाल प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Direct train service starts from Ramnagar to Dehradun Hindi News News from the hills News From the Pahad ramnagar news Travel made easy: Direct train service between Ramnagar and Dehradun launched after a long wait uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More