आईटी कंपनी का प्रोपराइटर बता उप प्रधानाचार्य से 8.94 लाख रुपये ठगने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और डीपीएस स्कूल फेरुपुर के उप प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी ने एक आईटी उपकरण विक्रेता पर आईटी कंपनी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 8.94 लाख हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

कनखल निवासी अशोक त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि पिछले साल डीपीएस स्कूल कैंपस में कक्षाओं के लिए छत के पंखे, ट्यूबलाइट, एसी, कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लास उपकरण, कंसील्ड लाइट लगाने के संबंध में उनसे उज्जवल शर्मा निवास सुभाषनगर ज्वालापुर ने संपर्क साधा था। उसने खुद को टेक्सॉल आईटी कंपनी का प्रोपराइटर बताते हुए अपने ऑफिस में बुलाया था। आरोप है कि उसने खुद को आईटी कंपनी डेल कंप्यूटर एवं अन्य आईटी उपकरण बेचने वाली आईटी कंपनियों का अधिकृत विक्रेता बताते हुए दस्तावेज भी दिखाए थे। स्कूल कैंपस में कार्य कराने के लिए बतौर एडवांस एजुकेशन रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी के खाते से रकम ट्रांसफर कर दी गई थी। लेकिन भुगतान होने के बाद भी डेल कंपनी के कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लॉस के एप्सन कम्पनी के प्रोजेक्टर व अन्य सामान नहीं भेजा। इस संबंध में जब जानकारी जुटाई तब पता चला कि उज्जवल शर्मा उन कंपनियों के उपकरण बेचने के लिए अधिकृत ही नहीं है। आरोप है कि धोखाधड़ी कर उनकी रकम हड़प ली गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of duping the Vice Principal of Rs 8.94 lakh by pretending to be the proprietor of IT company Fraud haridwar news police started investigation by registering a case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More