बेकाबू बस की टक़्कर से स्कूटी सवार महिला दरोगा की मौत कांस्टेबल घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। यहां आज सुबह एक बेकाबू बस ने स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजते हुए घायल महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा धर्मपुर क्षेत्र में रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर हुआ। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुबह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। वहीं घटना के बाद बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। 1989 में पुलिस में भर्ती हुई थी कान्ता थापा कान्ता थापा मूल रुप से मल्लीताल, नैनीताल निवासी हैं। वह वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुयी थी, वर्ष 2021 में वह हेड कानि0 तथा 2023 में अ0उ0नि0 के पद पर प्रोन्नत हुयी। वह बहुत ही लग्नशील एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ सौम्य स्वभाव व ईमानदार छवि की महिला पुलिस अधिकारी थी। उनका निधन उत्तरकाशी पुलिस के लिए अपूर्णीय क्षति है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी एवं उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने अ0उ0नि0 स्व0 कान्ता थापा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करी है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bus hits scooty constable injured dehradun news uttarakhand news woman constable injured Woman constable killed after uncontrolled bus hits scooty woman sub inspector dies

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More