हल्द्वानी। मंगलपड़ाव से सिन्धी चौराहा तक तक पेड़ो के कटान के दौरान कल 21 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में डायवर्ट रहेगा वाहनों का आवागमन
बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुये काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, वहीं से अपने गन्तव्य को जायेगें। रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन टी०पी० नगर से डायवर्ट होकर होण्डाशोरूम तिराहा हुये तीनपानी बाई तिराहा से काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।
रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज निजी बसें तीनपानी ति० से डायवर्ट होकर गोलारोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी। बरेली / रामपुर रोड़ की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज की बसे सिटी/ सिन्धी चौराहे होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।
छोटे वाहनो का डायवर्जन प्लान
बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनी को तीनपानी ति० से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति० काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ.टी.आई तिराहा, आई०टी०आई०तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। बरेली रोड़ से चलने वाले टैम्पू ई-रिक्शा मंगलपड़ाव तक आ सकते है।
नोट– मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]