अंकिता मर्डर केस: नार्को टेस्ट से आयेगी वीआईपी की सच्चाई सबके सामने 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर पुलिस अगले 10 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। इसके साथ ही अंकिता हत्याकांड मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही पुलिस कोर्ट में परमिशन के लिए एप्लीकेशन देगी।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

सबसे बड़ी बात ये है कि जिस वीआईपी का नाम इस पूरे मामले में लगातार आ रहा है उसकी सच्चाई नार्को टेस्ट से ही सबके सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि वीआईपी को लेकर नार्को टेस्ट से ही पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। हालांकि अभी तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन में ये बात सामने आई है कि जो गेस्ट वीआईपी सूट में रुकता है उसे वीआईपी कहते थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरूगेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता हत्याकांड मामले में जांच को लेकर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पिता ने की थी नार्को टेस्ट कराने की मांग

अंकिता के पिता ने आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। पौड़ी गढ़वाल जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी और आरोपियों की निशानदेही पर उसका शव नहर से मिला था। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो मैनजर ने उसकी हत्या क दी थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला दिया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ankita murder case dehradun news Narco test will reveal the truth of VIP Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More