चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो वाहन गिरा खाई में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। चम्पावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 बाराकोट सन्तोला के पास एक बोलेरो वाहन गिरा खाई में। एक व्यक्ति गंभीर तथा 2 व्यक्तियों को आई हल्की चोटें।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को करीब पांच बजे चम्पावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 बाराकोट सन्तोला के पास एक बोलेरो गाडी संख्या UK05TA7077 एनएच रोड के नीचे खाई में गिर गई। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर तथा 2 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई। जिन्हे तत्काल निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया। जिनमें से वाहन चालक रमेश जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी, उम्र 40 वर्ष निवासी मल्ला बापरू (ग्वीनाड) बाराकोट की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों में प्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोचन जोशी, उम्र 30 वर्ष निवासी मल्ला बापरू (ग्वीनाड) बाराकोट तथा शानी कुरेशी पुत्र स्माईल उद्दीन, उम्र 40 वर्ष, निवासी-ग्राम लिन्यठ्यूड़ा जिला पिथौरागढ़ थे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bolero vehicle fell on Champawat-Pithoragarh National Highway champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More