बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश सरकार ने 11 महत्वपूर्ण विधेयक किए सदन में पेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गैरसैंण/भराड़ीसैंण। यहां बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश सरकार ने 11 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए, जिनमें देवभूमि परिवार विधेयक 2026 सबसे प्रमुख है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विधेयक के लागू होने के बाद उत्तराखंड के नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुँच सकेगा।

वर्तमान में राज्य के विभिन्न विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के लिए अलग-अलग लाभार्थी डेटाबेस का उपयोग करते हैं, जिससे डेटा का दोहराव, पुनः सत्यापन में जटिलताएँ और विभागों के बीच समन्वय की कमी जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इससे न केवल प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, बल्कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी बाधाएँ आती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

देवभूमि परिवार विधेयक-2026 का उद्देश्य इन सभी लाभार्थी डेटा को एक एकीकृत, सत्यापित और परिवार-आधारित डेटाबेस में लाकर योजनाओं के संचालन को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाना है। इस प्रणाली में प्रत्येक परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठतम महिला सदस्य को मुखिया के रूप में दर्ज किया जाएगा। इससे राज्य में “Single Source of Truth” के रूप में एक विश्वसनीय डेटा भंडार तैयार होगा, जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों के लिए लाभार्थी संबंधी सूचनाओं का मुख्य स्रोत बनेगा।

विधेयक के लागू होने पर एक उपयुक्त संस्थागत तंत्र भी गठित किया जाएगा, जो डेटा के सुरक्षित आदान-प्रदान, प्रबंधन और संरचनात्मक सुधारों को सुनिश्चित करेगा। यह पूरी व्यवस्था डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 (DPDP Act 2023) के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होगी, ताकि नागरिकों का डेटा सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि परिवार विधेयक सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

सदन में प्रस्तुत और पास किए गए 11 विधेयक इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026

समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993) (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक, 2026

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026

उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gairsain/Bharadiseain News On the second day of the budget session the state government presented 11 important bills in the House uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गैरसैंण/भराड़ीसैंण न्यूज प्रदेश सरकार ने 11 महत्वपूर्ण विधेयक किए सदन में पेश बजट सत्र का दूसरा दिन

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More