पैसे दुगने करने के लालच में साइबर ठगो के जाल में फंसे युवक ने गंवाये किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां झबरेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय छात्र ने ठगों के झांसे में आकर अपने किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये गंवा दिए। मामले में देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवक अभिमन्यु ने बतायाकि जनवरी 2025 में उसने प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाजी, प्रोबो और ड्रीम 11 जैसी गेमिंग ऐप डाउनलोड की थीं। इन प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाकर कमाई की उम्मीद में वह लगातार दांव लगाता रहा। जून 2025 में जब ये ऐप्स बंद हो गईं तो उसे यू-ट्यूब पर ‘विन अड्डा’ नाम की एक नई गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन दिखाई दिया। उसने उस वेबसाइट पर अपनी जानकारी दर्ज कर दी।कुछ ही समय बाद उसके व्हाट्सऐप पर विदेशी कोड वाले कई अनजान नंबरों से वीआईपी लिंक भेजे जाने लगे। इन लिंक के जरिए ठगों ने उसे कम रकम लगाकर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया।शुरुआत में ठगों ने उसे थोड़ी कमाई भी कराई, जिससे युवक को उन पर भरोसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

भरोसा बढ़ने के बाद युवक ने अपने और अपने पिता के पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पांच अलग-अलग खातों से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच उसने कुल 1.77 करोड़ रुपये ठगों के खातों में भेज दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

जब युवक ने अपनी जमा रकम और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया तो ठगों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और उल्टे पैसों की डिमांड करने लगे। ठगी का पता लगाने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किसी तरह उसकी जान बची। साइबर अपराध थाने के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक ने जिस मोबाइल से रकम ट्रांसफर की वह उसे भी बेच चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man got trapped in the net of cyber fraudsters a young man got trapped in the net of cyber fraudsters and lost Rs 1.77 crore of his farmer father a young man lost Rs 1.77 crore of his farmer father crime news Cyber fraud Greed of doubling the money haridwar news In the greed of doubling the money uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पैसे दुगने करने का लालच युवक ने गंवाये किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये साइबर ठगी साइबर ठगो के जाल में फंसा युवक हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More