उत्तराखण्ड में क्राइम : रुद्रप्रयाग में होटल के कमरे में युवती की हत्या तो देहरादून में जंगल से कट्टे में मिला युवती का शव 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में दो अलग-अलग स्थानों पर सामने आए सनसनीखेज हत्याकांडों ने पुलिस और आम लोगों को झकझोर दिया है। एक ओर रुद्रप्रयाग में होटल के कमरे में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जंगल के भीतर कट्टे में महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।
 
इधर रुद्रप्रयाग शहर में सात मार्च को एक होटल के कमरे में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतका के लिव-इन पार्टनर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल जिले के चीका थाना क्षेत्र से पकड़ रुद्रप्रयाग लाया गया।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात मार्च की रात करीब आठ बजे गैलेक्सी होटल से सूचना मिली थी कि एक युवती कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि युवती अपने लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त के साथ छह मार्च को होटल में ठहरी थी। सात मार्च को दोनों युवक यह कहकर होटल से निकले कि वे थोड़ी देर में वापस आएंगे, लेकिन देर शाम तक न लौटने पर होटल संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।
 
पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की पहचान काजल (लगभग 30 वर्ष) निवासी पीपली जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में अरुण और अक्षय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से दोनोंआरोपियों को 10 मार्च की शाम हरियाणा के पटियाला रोड, थाना चीका क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से काजल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। छह मार्च को वे हरिद्वार होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचे और होटल में कमरा लिया।सात मार्च की सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान अरुण ने काजल को पकड़ लिया और उसके साथी अक्षय ने पहले गला दबाया और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।
 
उधर देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपर सुद्धोवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत अवस्था में है, जिससे महिला की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को कट्टे में भरकर जंगल में फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह अंतिम बार किसके साथ देखी गई थी। वहीं इन दोनों घटनाओं के सामने आने के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Crime in Uttarakhand: A young woman was found murdered in a hotel room in Rudraprayag crime news Dehradun/Rudraprayag News sensational murders reported at two different places in Uttarakhand uttarakhand news while her body was found in a gunny bag in a forest in Dehradun उत्तराखंड में दो अलग-अलग स्थानों पर सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून/रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More