देहरादून। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर दिल्ली के एक बिल्डर ने पीड़ित से 19 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। बिल्डर ने जमीन खरीदने के लिए उत्तराखंड मूल निवास का बहाना बनाकर देहरादून के अपने एक साथी को इसमें शामिल किया।बिल्डर ने जमीन खरीदने के लिए पीड़ित को अपनी कंपनी का
निदेशक बनाया। कंपनी और अपने भाई समेत अन्य लोगों के खातों में पीड़ित से 19 करोड़ रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरी कंपनी में रकम ट्रांसफर कर ली। कोर्ट के आदेश पर राजपुर पुलिस ने बिल्डर समेत
तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के विवेक विहार निवासी मुकेश कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि जितेंद्र खरबंदा निवासी विवेक विहार दिल्ली ने देहरादून में जमीन खरीदकर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने का झांसा दिया। कहा कि उत्तराखंड में बाहरी व्यक्ति 250 वर्गमीटर से अधिक भूमि नहीं खरीद सकता। इसलिए उसने अपने साथी उत्तराखंड मूल निवासी अजय पुंडीर को इसमें शामिल किया।विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने पीड़ित और अजय पुंडीर को अपनी कंपनी में निदेशक भी बना दिया। कहा कि जमीन खरीदने के बाद अजय पुंडीर को मुनाफा देकर निदेशक के पद से हटा देंगे। फिर वह और पीड़ित ही निदेशक रह जाएंगे। पीड़ित के मुताबिक वह आरोपी के झांसे में आ गया और बिल्डर जितेंद्र खरबंदा की कंपनी, उसके भाई अजय खरबंदा और अजय पुंडीर समेत अन्य लोगों के खाते में 19 करोड़ रुपये जमीन खरीदने के जमा करवा दिए। पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर ने उनके दिए रुपयों से जमीन नहीं खरीदी। कंपनी में जमा किए रुपयों को दूसरी कंपनी में ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह भी कंपनी में निदेशक बनाए गए थे, लेकिन उनके फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रकम दूसरी कंपनी में ट्रांसफर की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में पार्टनरशिप में ये प्रोजेक्ट चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर आरोपी जितेंद्र खरबंदा, अजय पुंडीर और अजय खरबंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जितेंद्र खरबंदा और अजय पुंडीर के विरुद्ध धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये तक की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने इससे पहले प्रदीप नागरथ से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके साथ ही आरोपियों ने अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया। अभी तक इन पर गैंगस्टर नहीं लगी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कई अन्य मुकदमों में इन आरोपियों का नाम आया था। इनका रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है कि कितने मुकदमों में चार्जशीट लगी है। इसपर जांच की जाएगी। क्षेत्राधिकारी को इनका रिकॉर्ड चेक करने के निर्देश दिए है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]