कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा बैठक  के दौरान कहा कि 26 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा प्रधानमंत्री का स्वागत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेंट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने वाहनों को समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की पूर्ण तैयारी कर ली जाये। इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जनसभा संयोजक बलवंत सिंह भोर्याल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cabinet Minister said during the review meeting that the Prime Minister will be welcomed with cultural programs at 26 places pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More