सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल का ब्रेन हेमरेज के चलते हुआ निधन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल का ब्रेन हेमरेज के चलते हुआ निधन।  हल्द्वानी के सुशीला तिवारीअस्पताल में ली देवकीनंदन सुयाल ने अंतिम सांस।

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। कल देर शाम ही उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं। सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Century Paper Mill labor leader and workers union president Devkinandan Suyal died due to brain hemorrhage lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More