1 मार्च को हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री, यातायात व्यवस्था रहेगी डायवर्जित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एक मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री हल्द्वानी आयेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा शहर में वाहनों हेतु यातायात ब्यवस्था को डायवर्जित किया है।जिसके क्रम में

1  रामपुर रोड से आने वाले समस्त रोडवेज की बसें टीपी नगर होते हुए होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जायेंगे

2. बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज बसें तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जायेंगे।

3. कालाढूंगी रोड से जाने वाले समस्त रोडवेज की बसें लालडॉट तिराहा, पनचक्की तिराहा, हाइडिल तिराहा, तिकोनिया होते हुए बस स्टेशन जायेगे।

4. पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त रोडवेज बसें केमू की बसें नारीमन तिराहा से खेड़ा तिराहा, गौलापुल, ताज चौराहा होते हुए बस स्टेशन जायेंगे।

5. बस स्टेशन से समस्त रोडवेज की बसें रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड व पर्वतीय क्षेत्र / गौलापार को

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

जाने वाले बसें तिकोनिया, हाईडिल, नारीमन से अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे।

बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान

 1. रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहनों को शीतल होटल तिराहा / डिबेर कट होते हुए तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेगें।

2. बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहनों को तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहाँ से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3. कालाढूंगी से आने वाले समस्त वाहनों को लालडॉट तिराहा, पनचक्की तिराहा, हाइडिल तिराहा होते हुए काठगोदाम को भेजे जाएंगे जहाँ वह अपने गन्तव्य को जायेंगें। 

4 पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन तिराहा व कॉलटैक्स तिराहा डायवर्ट किया जायेगा जहां वह अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान

1- बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहनों को तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम नारीमन व होंडा शोरूम, टीपी नगर, देवलचौड़ होते हुए जहाँ से वह अपने गन्तव्य को जायेगें।

2- रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहनों को पंचायत घर / देवलचौड़ होते हुए हनुमान मन्दिर होते हुए लालडॉट तिराहा, पनचक्की तिराहा से हाईडिल / कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा जहाँ वह अपने गन्तव्य को जायेगे ।

3- कालानुंगी की ओर से आने वाले समस्त छोटे वाहनों को लालडॉट, मुखानी चौराहा, नवाबी रोड होते हुए जहाँ वह अपने गन्तव्य को जायेगें ।

4- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहा, महारानी होटल तिराहा को भेजे जायेंगे जहाँ वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

1. बरेली रोड से कार्यक्रम में आने वाले बसें गांधी इन्टर कॉलेज तिराहा होते हुए अब्दुल्ला बिल्डिंग के समाने लक्ष्मी शिशु मन्दिर कृष्ण बैंकट हॉल हल्द्वानी में पार्क होगें।

2. रामपुर रोड से कार्यक्रम में आने वाले बसे सिटी तिराहा, कालाढुंगी तिराहा, OK होटल होते हुये MB इन्टर कॉलेज हल्द्वानी में पार्क होगे

3. कालाढुंगी रोड से कार्यक्रम में आने वाले बसें जेल रोड होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी पार्क होगे।

4- खटीम सितारगंज / गौलापार से कार्यक्रम में आने वाले बसे रेलवे बाजार होते हुए स्टेशन हल्द्वानी में पार्क होगे। 

5- पर्तवतीय क्षेत्र से कार्यक्रम में आने वाले बसें तिकोनिया चौराहा से वापस MB इन्टर कॉलेज हल्द्वानी में पार्क होगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त छोटे वाहनों, दुपहिया वाहनों की पार्किंग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister will come to Haldwani on March 1 CM dhami Haldwani news traffic system will remain diverted Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More