दिल्ली में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और महापौर शेली ओबराय भी राष्ट्रीय राजधानी में समस्याग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, कल दिल्ली में 126 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून के मौसम में होने वाली कुल बारिश का 15 प्रतिशत पानी 12 घंटे में बरसा। लोग जलभराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और महापौर समस्याग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे। सभी विभाग के अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द करके उन्हें क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1982 के बाद से जुलाई के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में जबरदस्त बारिश हो रही है। इसी के कारण दिल्ली में इस मौसम की पहली बहुत भारी बारिश हुई।

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इससे पहले, 25 जुलाई 1982 को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 169.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Kejriwal cancels leave CM Kejriwal cancels leave of all government officials due to heavy rains in Delhi due to heavy rains in Delhi new delhi news

More Stories

दिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : मनमानी हिरासत पर रोक, बैरिकेडिंग की होगी समीक्षा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, मेट्रो सेवाएं बाधित करने और बैरिकेडिंग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि […]

Read More
दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More