नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में 18 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। इस दिन सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुना सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह गुरुवार 18 जुलाई को नीट यूजी मामले की सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले के कुछ पक्षकारों को केंद्र और एनटीए द्वारा दायर हलफनामे नहीं मिले हैं और उन्हें बहस से पहले अपने जवाब तैयार करने की जरूरत है। नीट पेपर लीक मामले में देशभर से 38 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट इन याचिकाओं को एक साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था। इस मामले में लंबी सुनवाई हो चुकी है। बीते आठ जुलाई को याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने सरकार से कई तीखे सवाल पूछ थे और उनके जवाब मांगे थे। इसके बाद सुनवाई को 11 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]