ठेले पर पिलाई जा रही थी शराब, सिटी मजिस्ट्रेट ने पीने-पिलाने वाले को हिरासत में लें ठेला करवाया जब्त

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला बाल विकास सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा कई स्थानों पर असुरक्षा और भय होने की शिकायत किए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने टीम सहित शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की। 
 
इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ने कमलुवागांजा रोड में रिलायंस मॉल के पीछे आम के बाग में छापेमारी की। इस दौरान आसपास के लोगों से भी बातचीत की। अक्सर यहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर 112 नंबर पर जानकारी देने की अपील की है। साथ ही थानाध्यक्ष मुखानी से संबंधित प्लॉट मालिक से संपर्क कर प्लॉट में तार बाड़ कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट इसके पश्चात मुखानी के पास पहुंचे जहां दवाई की दुकान के ठीक बाहर ठेले में शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने शराब पिलाने वाले ठेला स्वामी एवं शराब पीने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में भेजा और नगर निगम द्वारा उक्त ठेले को जब्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि महिला सुरक्षा के मध्येनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों व सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान के बीच समिति के सामने आ रही शिकायतों के अनुरूप सभी एकांत अंधेरी व संदिग्ध गतिविधि वाले स्थलों का लगातार
छापेमारी का निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: City Magistrate took action City Magistrate took the person serving the drink into custody Haldwani news Liquor was being served on a cart Liquor was being served on the cart the cart was confiscated the cart was seized the person serving the drink was detained. In uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More