तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार (आज) सुबह तेज रफ्तार वाहन ने दूध लेकर घर लौट रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को सड़क पार करते समय जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सांवरिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश चंदोला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हरीश चंदोला अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वेनू अग्रहरी ढींगरा बनीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई के तहत चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 77-year-old man killed after being hit by speeding Canter; Uttarakhand News Accident news Accident while crossing the road Collision with speeding Canter Death of 77-year-old man Devbhoomi News Haldwani news Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad

More Stories

उत्तराखण्ड

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल : सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को लेकर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं विधायक सुमित हृदयेश और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित […]

Read More
उत्तराखण्ड

“प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    भीमताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से डायट भीमताल में “प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट” विषय पर चार दिवसीय (16 से 19 नवंबर) आवासीय राज्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुमाऊँ मंडल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

मिशन 2027: भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, हारी हुई 23 सीटों पर रहेगा खास फोकस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार सत्ता में वापसी के साथ इस बार पहले से बड़ी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भाजपा द्वारा संगठन को सक्रिय करने और चुनावी […]

Read More