टेंपो चालकों के लिए एसओपी जारी! परिचय पत्र के साथ ही ड्रेस कोड भी होगी अनिवार्य 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। स्कूल-कॉलेज में छात्राओं के आने-जाने के समय व अंधेरे में पुलिस गश्त, शोहदों के खिलाफ अभियान के बाद अब टेंपो चालकों के लिए एसओपी जारी की गई है। यह एसओपी छात्राओं के बताए सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।

जिला अधिकारी वंदना सिंह की ओर से टेंपो चालकों के लिए पांच सूत्रीय एसओपी जारी की है। इसमें पहले चरण में काठगोदाम-फतेहपुर-पंचायत घर-लालकुआं की परिधि के अंतर्गत आने वाले टेंपो चालकों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन में सिटी मजिस्ट्रेट/संबंधित एसडीएम अध्यक्ष, एआरटीओ प्रवर्तन सचिव, संबंधित सीओ, संभागीय निरीक्षक सदस्य होंगे। यह समिति वाहन स्वामी एवं चालक और वाहन का सत्यापन करेगी। समिति की ओर से सत्यापन में टेंपो यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा टेंपो चालकों को एक परिचय पत्र पहनना होगा। इस परिचय पत्र में चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, वाहन की श्रेणी, पुलिस सत्यापन की संख्या, वैधता तिथि होगी जिसमें पुलिस व लाइसेंसिंग अधिकारी के साइन होंगे। इसके अलावा चालक खाकी पैंट-कमीज, चार पॉकेट फ्लैप वाला कोट पहनेंगे। यह टेंपो चालकों की भी जिम्मेदारी होगी कि वाहन में बैठे यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार हो खासकर महिला व बुजुर्ग यात्रियों के साथ हो।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

टेंपो में भी करने होंगे ये सुधार

  1. प्रथम पंक्ति में चालक एवं यात्री बीच फिक्स रॉड होनी चाहिए, सिर्फ बाईं तरफ से ही यात्री प्रवेश व निकासी करेंगे।
  2. चालक की सीट के पास टूल बॉक्स के ऊपर एवं चालक की सीट की पीछे कोई अतिरिक्त या फोल्डिंग सीट नहीं लगाई जाएगी
  3. वाहन के पीछे बाईं आरे बड़े अक्षरों में वाहन स्वामी का नाम, मोबाइल नंबर, परमिट एवं फिटनेस की वैधता लिखनी होगी
  4. वाहन के भीतर व बाहर बड़े स्पष्ट अक्षरों में इमरजेंसी नंबर 112, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, एंबुलेंस 108 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 लिखवाना जरूरी होगा
यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

जिला अधिकारी वंदना सिंह ने एसओपी का सख्ती से पालन कराने के लिए भी समिति पर जिम्मेदारी सौंपी है। एआरटीओ प्रवर्तन स्वयं इसकी निगरानी करेंगे। यह समिति रोस्टर तैयार कर सप्ताह में न्यूनतम दो बार वाहनों का औचक निरीक्षण करेगी और एसओपी के मानकों की जांच करेगी। यह जांच स्कूल में छात्राओं की छुट्टी होने पर की जाएगी। समिति को हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dress code will also be mandatory Haldwani news SOP issued for tempo drivers! Along with identity card tempo drivers will work in dress with identity card uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More