पॉक्सो में आरोपित बोरा के घरों की पुलिस ने की कुर्की करते हुए सामान पहुंचाया लालकुआं कोतवाली

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की करते हुए दोनों घरों से सारा सामान लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि शुक्रवार को मुकेश बोरा के हल्द्वानी ऊंचापुल स्थित किराये के मकान और ओखलकांडा विकासखंड के पैतृक मकान पर पुलिस की टीम आरोपी बोरा की संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस ने दोनों घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने एवं उसके सरेंडर नहीं करने के कारण शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के दोनों घरों से सामान की कुर्की की कार्यवाही की है। आरोपी किराये के मकान में रहता है। लेकिन इस मकान में रखा सामान उसका निजी है। इसके अलावा ओखलकांड स्थित बोरा का पैतृक मकान है। यहां से भी पुलिस ने सामान की कुर्की कर लालकुआं कोतवाली में जमा कर दिया है। पुलिस शुक्रवार को कुर्क किए गए सामान का अगले एक सप्ताह में मूल्यांकन करेगी। इसके बाद मुकेश बोरा के संपत्ति की कीमत का खुलासा होगा। पुलिस बोरा के दोनों घरों से कुर्की किए गए सामान का ब्यौरा कोर्ट में भी प्रस्तुत करेगी। शुक्रवार की कार्यवाही के बाद बचा हुआ सामान भी अगले 24 घंटे में कुर्की कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: delivered the goods to Lalkuan Kotwali Haldwani news Police confiscated the houses of Bora accused in POCSO Police seized the houses of Bora accused in POCSO and delivered the goods to Lalkuan Kotwali uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More