सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही व अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी जिलाधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने और लंबित मरम्मत कार्यों को तत्काल शुरू कराने के निर्देश व सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जल्द ही सड़क मार्ग से पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान कहीं सड़क टूटी मिली या मरम्मत कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री ने सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधूरे कार्य एक नवंबर तक पूरे कर खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों, आवासीय क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो।
 
बैठक में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए सीएम ने पटवारियों व तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
 
सीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने और जिला योजना के सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए।पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संज्ञेय अपराधों के मामलों में नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 
नवरात्र और आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान की समीक्षा करतेहुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि त्योहारों और हरिद्वार कुंभ-2027 को देखते हुए इन अभियानों को और प्रभावी बनाया जाए। धार्मिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
 
शीतकालीन पर्यटन और यात्रा सीजन को देखते मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए पहले से यातायात योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने को कहा।
 
आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत और सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। पर्वतीय, दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों और आबादी के आसपास भालू, तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों के हमलों की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सीएम ने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित जनपदों के प्रभारी सचिव प्रत्येक 15 दिन में आवंटित जिले का भ्रमण करें। इस दौरान जिले और विकासखंड स्तर पर विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए। स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा,वहीं लापरवाही बरतने और जिम्मेदारी से बचने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्त, प्रदेश के सभी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accountability for potholed roads CM dhami CM Dhami gets tough: Officials to be held accountable for potholed roads; orders issued for repairs by November 1. Uttarakhand News deadline of November 1 for road repairs.  उत्तराखण्ड न्यूज dehradun news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad गड्ढेदार सड़कों के लिए अफसरों की जवाबदेही तय देहरादून न्यूज सड़कें सुधारने को एक नवंबर तक की समय सीमा सीएम धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More