हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के साथ ही सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने प्रेस बयान जारी कर दी।
डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, सत्ता पोषित चुनाव आयोग देश के मतदाताओं के साथ धोखा कर रहा है, जिससे देश के लोकतंत्र की रीढ़ चुनाव प्रक्रिया संदेह में घिर गई है। करोड़ों मतदाताओं के नाम षड्यंत्रपूर्वक एसआईआर में काट दिए हैं। जिससे हालिया चुनाव संदिग्ध हो चुके हैं। यह लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है।
देश में इस एसआईआर के माध्यम से वोट काटने वोट अधिकार छीनने और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने और लोकतंत्र समाप्त करने के खिलाफ आगामी 15 अक्टूबर 26 को हल्द्वानी में धरना, सत्याग्रह एवं ज्ञापन देने के लिए 12 बजे, बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में एकजुट होने की अपील है। आम सभा के बाद भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी नैनीताल को सौंपने के लिए 4 बजे जुलूस निकाला जायेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में उत्तराखंड सर्वोदय मंडल, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल, भाकपा (माले) नैनीताल जिला कमेटी, भाकपा जिला कमेटी नैनीताल, माकपा जिला ईकाई उधमसिंह नगर, आइसा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, प्रगतिशील महिला एकता मंच, ऐक्टू, अखिल भारतीय किसान महासभा, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा, उत्तराखंड सद्भावना मंच, वन वासी जनमंच उत्तराखंड, सोशलिस्ट फ्रंट उत्तराखंड, संवैधानिक अधिकार रक्षा मंच, रचनात्मक कांग्रेस उत्तराखंड, महिला मंच, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं आम आदमी पार्टी सम्मिलित रहेगी
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]