25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र (हॉल) का शिलान्यास एवं विधिवत भूमि पूजन किया।
 
इस अवसर पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर जन मिलन केंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। साथ ही, यह स्थानीय नागरिकों के आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सदैव हल्द्वानी के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा स्थापित विकास एवं जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।
 
कहा कि मैं अपनी माताजी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर था, हूँ और रहूँगा। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और हल्द्वानी को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रखना मेरी प्राथमिकता है।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि हल्द्वानी के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
 
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वार्ड संख्या 20 के पार्षद हेमंत कुमार शर्मा, श्री लटूरिया महाराज आश्रम समिती अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री बिपिन गुप्ता, समिति  संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, हेमंत बगड़वाल, जीवनसिंह कार्की, नरेश अग्रवाल, एनबी गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, प्रदीप सबरवाल, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी, नीरज गर्ग, राजीव अग्रवाल, भोला केसरवानी, विजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25 लाख रूपये की लागत Cost of ₹25 lakh Devbhoomi News Foundation stone laying and Bhumi Pujan Haldwani MLA lays the foundation stone and performs the groundbreaking ceremony for a 'Jan Milan Kendra' (public meeting center) to be built at a cost of ₹25 lakh Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani news Hindi News Jan Milan Kendra Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जन मिलन केंद्र शिलान्यास एवं भूमि पूजन हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More