हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार (आज) AHTU हल्द्वानी एवं CCR हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक उच्चतर विद्यालय, बनभूलपुरा में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।
पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर बिना किसी भय के तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर अपराधों की रोकथाम की जा सके।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, उप निरीक्षक रमेश चंद्र पाठक, अ0उ0नि0 ज्योति पेंटोला,हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, महिला कांस्टेबल जानकी भंडारी, कांस्टेबल महेश सायना, राजेन्द्र जोशी एवं गोविन्द मेहरा सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]