डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत  

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके हैं। पेशे से चिकित्सक और कृषक रहे बिसेन का राजनीतिक अनुभव काफी व्यापक है। वह मध्य प्रदेश विधानसभा के चार बार सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा, वर्ष 2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक अनुभव के साथ अब उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेक फेल होते ही मची चीख-पुकार, मुनिकीरेती में दीवार से टकराई बच्चों से भरी बस 

उनकी नियुक्ति के बाद उत्तराखंड में उनके अनुभव और कार्यशैली पर नजर रहेगी। राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई पारी प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Devbhoomi News Dr. Dhal Singh Bisen Dr. Dhal Singh Bisen to be the new Governor of Uttarakhand; Uttarakhand News Hindi News Khabar Sach Hai riport . New Governor of Uttarakhand.  उत्तराखण्ड न्यूज News from the hills News From the Pahad उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दरिंदगी, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर; आरोपी फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।  जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोला बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति बाइक संख्या UK 06 BK 0927 पर गोला बाईपास से शनि बाजार […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; अब बढ़ेगी ठंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम के करवट लेते ही रविवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित प्रदेश की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने लगी, वहीं देहरादून और मसूरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया।हालांकि मौसम विज्ञान […]

Read More