आतिशी को मिली आम आदमी पार्टी के विधायक दल की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। नए मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें खत्म होने के बाद अब आतिशी को आम आदमी पार्टी ने    विधायक दल का नेता चुना है। 17 सितंबर की सुबह से ही केजरीवाल के आवास पर पार्टी की बैठक चल रही थी। इस दौरान कई नाम सामने आए। 

जानकारी मिली है कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी का नाम आगे बढ़ाया। केजरीवाल ने बैठक में आतिशी के नाम की घोषणा की और जिसके बाद बाकी नेताओं ने उनका समर्थन किया। दिल्ली की शराब नीति के मामले में जब आप नेताओं को जेल जाना पड़ा तब आतिशी ने ही पार्टी की कमान संभाली थी। जानकार बताते हैं कि वो पार्टी को लेकर बेहद वफादार रही हैं। सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बल्कि सिसोदिया के प्रति भी उनकी लॉयल्टी दिखी है। यहां तक कि सिसोदिया जिस घर में रहते हैं, वो घर आतिशी के नाम पर अलॉटेड है। केजरीवाल एक्साइज पॉलिसी केस में तिहाड़ जेल में बंद थे। 13 सितंबर को वो जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद 15 सितंबर को उन्होंने दो दिनों में इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वो सीएम पद पर तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक जनता अपना फैसला सुना दे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aam Aadmi Party Atishi became the leader of Delhi Legislative Party Atishi got the responsibility of Aam Aadmi Party's legislative party new delhi news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More