‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये कहा जा सकता है राइज एंड फॉल 2 शुरू होने से पहले ही बड़े धमाके करने लगा है। 

 

एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और रोडीज फेम सिवेट तोमर के बीच बहस के बाद तगड़ी लड़ाई हो गई है। जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पीछे से पूर्व प्रवक्ता शहजाद को धक्का दिया। इस दौरान शहजाद का कुर्ता भी फटने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

कहा जा रहा है कि सिवेट ने शहजाद पर शो में आने से पहले कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि वोट पाने के लिए पूर्व प्रवक्ता ने धर्म के आधार पर लोगों को आपस में बांटने की कोशिश की, इसके बाद शो पर उनके बीच तगड़ी बहस हुई, और इसी के बाद मामला गंभीर होता गया और सिवेट ने शहजाद से लड़ाई की। हालांकि इसकी पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती, जब तक एपिसोड ऑन एयर नहीं हो जाता।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

हालांकि राइज एंड फॉल 2 के अगले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सिवेट तोमर को शहजाद पूनावाला को अंत में धक्का मारते हुए देख सकते हैं। प्रोमो में पेंट हाउस के अल्टीमेट रूलर की दावेदारी का टास्क चल रहा था। इसी में शहजाद ने सिवेट को लेकर कुछ बातें कहीं, जिसके बाद दोनों के बीच गरमा-गरमी बढ़ी। आगे दोनों के बीच स्वरा भास्कर को लेकर बहस हुई। 

शहजाद ने सिवेट के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो स्वरा भास्कर के साथ बैठकर उन्हें भाषण देते हैं। सिवेट अब स्वरा के साथ गठबंधन बनाकर शो में आगे बढ़ रहे हैं। स्वरा भी शहजाद को उनके बयान पर टोकती हैं, जिसके बाद पीछे से सिवेट तोमर को आते हुए देख सकते हैं जो शहजाद पूनावाला पर हमला के मूड में नजर आए। उन्होंने प्रोमो खत्म होने से पहले उन्हें धक्का मारा। अब क्या इस कारण से सिवेट सचमुच शो से बाहर हुए हैं या नहीं, ये सोमवार के एपिसोड में पता चल ही जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या सत्ता का अखाड़ा? सांसद-विधायक से भी भारी पड़ रही छात्र राजनीति  

साभार!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Hindi News Major commotion on ‘Rise and Fall 2’: Clash between Shehzad Poonawalla and Civet Tomar; promo shows alleged shoving incident. New Delhi News National news News from the hills News From the Pahad Shehzad Poonawalla and Civet Tomar uproar in the promo Virender Sehwag’s show ‘Rise and Fall 2’ नई दिल्ली न्यूज प्रोमो में बबाल राष्ट्रीय खबर वीरेंद्र सहवाग का शो ‘राइज एंड फॉल 2’ शहजाद पूनावाला एवं सिवेट तोमर

More Stories

दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More