अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।
 
चार जून 2026 को पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उनका अंकिता भंडारी के माता-पिता से फोन बात कर जल्द ही मिलने का वादा किया था। राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बृहस्पतिवार को अंकिता के माता-पिता को मिलाया।
 
माता-पिता ने बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की बात कही। राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिस सीमा तक वे चाहेंगे न्याय के लिए लड़ाई खुल कर लड़ने को तैयार है। संविधान में निहित है कि गरीब व पीड़ित को न्याय मिले। भाजपा ने सत्ता में रहकर इस भावना को खत्म किया है। हम उस भावना को दोबारा स्थापित करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Ankita Bhandari's parents assurance of fighting openly Congress Party News Devbhoomi News for justice Hindi News Leader of the Opposition Rahul Gandhi Leader of the Opposition Rahul Gandhi met Ankita Bhandari's parents and assured them he would fight openly for justice new delhi news News from the hills News From the Pahad

More Stories

दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More
दिल्ली

अब दिल्ली के तुगलकाबाद की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    दिल्ली। यहां तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गईं है।    दमकल विभाग के मुताबिक, रात […]

Read More