विधायक के नाम पर वसूली के आरोप पर सीडीपीओ समेत चार कर्मचारियों को किया जिला मुख्यालय अटैच

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
बागेश्वर। कपकोट के विधायक के नाम पर वसूली के आरोप वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद सीडीपीओ समेत चार कर्मचारियों को जिला मुख्यालय में अटैच करते हुए विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
 
ज्ञात हो कि तीन दिन पहले कपकोट की आंगनबाड़ी वर्कर ने वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने कई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही, विधायक के नाम पर एक-एक हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। डीएम आशीष भटगांई ने इसका संज्ञान लेकर सीडीओ आरसी तिवारी को जांच के आदेश दिए। सीडीओ ने जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने दो दिन प्रारंभिक जांच के बाद सीडीओ को रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर सीडीओ ने शिकायतकर्ता आंगनबाड़ी वर्कर कमला दानू, सीडीपीओ पूजा आर्या, सुपरवाइजर निर्मला रावत और हंसी ऐठानी को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बागेश्वर में अटैच कर दिया है।प्रारंभिक जांच में वीडियो में लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं हुई। अब विभागीय जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी को संस्तुति के लिए पत्र भेजा गया है। संस्तुति मिलने के बाद विभागीय जांच होगी। इस प्रक्रिया में 15 दिन से एक महीने तक का समय लगेगा। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद सीडीपीओ समेत चार कर्मचारी को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। अब विभागीय जांच होगी।जिलाधिकारी को इसकी संस्तुति के लिए पत्र भेज गया है। संस्तुति मिलने के बाद जांच होगी। इस प्रक्रिया में एक महीने तक का समय लगेगा। उसके बाद यदि कर्मचारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि नहीं मिले तो आरोप लगाने वाली महिला पर कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Extortion in the name of MLA four employees including CDPO attached to district headquarters Four employees including CDPO attached to district headquarters on charges of extortion in the name of MLA uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More