एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली शुगर दवा के साथ ही हिरण के सींग एवं अवैध हथियार व मशीनें बरामद

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में नकली और मिलावटी दवाओं के कारोबार ने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी निगरानी तंत्र की भी पोल खोल दी है। बाजपुर में एसटीएफ द्वारा नकली अंग्रेजी दवाओं की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब दिनेशपुर के गूलरभोज क्षेत्र में आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर चल रहे कथित बड़े गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। संयुक्त टीम की छापेमारी में जो कुछ मिला, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। 

 
शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर मधुमेह समेत कई बीमारियों की अंग्रेजी दवाओं को पीसकर आयुर्वेदिक पाउडर में मिलाया जाता था और तैयार दवाओं की देश-विदेश तक सप्लाई की जाती थी। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद होगी।

 

आयुष विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन की अनुमति से गठित संयुक्त टीम ने दिनेशपुर के मोतीपुर वार्ड-दो स्थित स्वरूप सिंह के परिसर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में आयुर्वेदिक पाउडर, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवाइयां, दवाओं को पीसने और मिश्रण तैयार करने वाली मशीनें, पैक की गई तैयार दवाइयां, एक अवैध हथियार और हिरण के सींग बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में सामान मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि यहां लंबे समय से बड़े स्तर पर काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

प्रारंभिक पूछताछ में अधिकारियों को जानकारी मिली कि कथित रूप से आयुर्वेदिक दवाओं में अंग्रेजी दवाओं को पीसकर मिलाया जाता था। खासतौर पर मधुमेह (शुगर) की दवा के नाम पर यह खेल चलने की बात सामने आई है। इसके बाद तैयार दवाओं की विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों तक सप्लाई किए जाने की भी जानकारी मिली है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि वैज्ञानिक जांच और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

पुलिस अब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत भी अलग-अलग जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन बरामदगी से कई नए पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इतने बड़े स्तर पर मशीनों के जरिए दवा निर्माण और सप्लाई का काम चल रहा था तो संबंधित विभागों को इसकी भनक आखिर वर्षों तक क्यों नहीं लगी? क्या निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित रहे? क्या लाइसेंस, गुणवत्ता परीक्षण और बाजार निगरानी की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है? यह मामला केवल एक फैक्ट्री का नहीं, बल्कि पूरे निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and illegal weapons and machinery seized; Uttarakhand News Bazpur News crime news deer antlers deer horns Devbhoomi News Fake sugar medicine Hindi News illegal weapons and machines recovered Major STF crackdown: Counterfeit diabetes medication News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news Uttarakhand STF

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More