वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में सड़क पर डीजे के आगे बढ़ने के बाद उसके पीछे कई युवक जुलूस की शक्ल में चलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवकों के हाथों में धारदार हथियार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जुलूस करीब एक घंटे तक इलाके में चलता रहा। इसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  SC/ST अत्याचार मामलों पर CM धामी सख्त, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने पुलिस टीम को अलर्ट किया। इसके बाद ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया और वीडियो में नजर आ रहे संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा महोत्सव : नैनीताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर करी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान करने में भी जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि जुलूस किसकी अनुमति से निकाला गया था और उसमें धारदार हथियार लेकर चलने की अनुमति थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

सीओ विभव सैनी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह हथियार लहराने का वीडियो सामने आने से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report brandishing sharp-edged weapons brandishing swords and sharp-edged weapons; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Questions raised by the video: a youth walking behind the DJ rudrapur news swords in hand udham singh nagar news Viral Video: Youths seen walking behind a DJ

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ भविष्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More