16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।
 
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में पूछताछ ने आपबीती बताई। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर आरोपी दूल्हे, उसके भाई समेत पंडित और पीड़िता के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
एसओ तारा सिंह राणा ने बताया कि चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार की रहने वाली 16 साल की किशोरी की 22 जून को सीतावनी मंदिर में कालाढूंगी के बेल बसानी निवासी युवक से शादी कराई गई थी। मामले की शिकायत की भनक लगते ही आरोपियों ने शादी के करीब एक सप्ताह बाद रातों-रात किशोरी को उसके मायके पहुंचा दिया। बाल परियोजना विभाग की टीम ने जब किशोरी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने शादी से इनकार करते हुए कहा कि केवल सगाई हुई है। टीम ने किशोरी से पूछताछ की। 
 
पीड़िता ने बताया कि परिवार वालों ने शादी का दबाव बनाया। मंदिर में शादी के दौरान नाबालिग के माता-पिता, दूल्हे का बड़ा भाई और पंडित मौजूद रहे। आरोपियों को जैसे ही बाल विवाह की शिकायत की भनक लगी, उन्होंने किशोरी को बेल बसानी से उसके मायके पहुंचा दिया। 
 
एसओ के मुताबिक बाल विकास परियोजना अधिकारी किरनलता जोशी की ओर से नौ अगस्त को दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 16-year-old minor A case has been filed against the groom and the priest for the marriage Case registered against the groom crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News his brother his parents and the priest for marrying a 16-year-old minor News from the hills News From the Pahad parents uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More