कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच राजधानी दून के थाना वसंत विहार क्षेत्र के वसंत विहार फेज-2 में एक्टिवा सवार बदमाश ने बातचीत के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रोका और उनके गले से चेन झपट ली। चेन छीनने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला शाम के समय लाठी के सहारे टहल रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। महिला को देखने के बाद आरोपी कुछ आगे गया और फिर वापस लौटकर उनके पास एक्टिवा रोक दी। इसके बाद वह महिला से बातचीत करने लगा। महिला जब उससे बात कर रही थीं, तभी आरोपी ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली और भागने लगा। चेन छीनने के दौरान हुई जोर-जबरदस्ती में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा से मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के बेटे ने थाना वसंत विहार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके बावजूद पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

थाना प्रभारी वसंत विहार सेंकी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसकी पहचान और तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a miscreant riding an Activa snatched the chain from the neck of an elderly woman Amidst tight security and checking at various places chain snatched from the neck crime news dehradun news Devbhoomi News elderly woman Hindi News miscreant riding an Activa News from the hills News From the Pahad tight security and checking arrangements at various places uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More