वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। हल्द्वानी की सड़कों में बाइकों में सवार होकर बेल्ट लहरा कर राहगीरों को डराने वाले चार युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिएहैं। दो नाबालिग संरक्षण में, परिजनों के सुपुर्द कर दिए। वाहन सीज किए गए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने रात में वीडियो वायरल होने के बाद इन युवकों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त 2026 की शाम दो नहरिया रोड, हल्द्वानी में दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा सरेआम हुड़दंग मचाने, हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों एवं आमजन को भयभीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को विशेष टीम गठित कर वीडियो में शामिल युवकों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, डीएनए जांच की तैयारी  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान की और चार युवकों को गिरफ्तार किया गया तथा जांच में दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

हिरासत में लिए गए युवक सीतेश आर्य, पुत्र रघु कुमार, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष, गोपाल आर्य, पुत्र स्व. मदनलाल, निवासी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष, कुणाल बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट, निवासी दमुवाढूंगा, उम्र 22 वर्ष, व विशाल कुमार, पुत्र स्व. भुवन चंद, निवासी दमुवाढूंगा, उम्र 27 वर्ष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

उक्त में सीतेश आर्य के शराब के नशे में पाए जाने पर शराब पीकर वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अन्य युवकों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से संबंधित दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज किया गया, इनमें एक बिना नंबरप्लेट सीडी डीलक्स/प्लैटिना मोटरसाइकिल, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, सीज किया गया। एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल संख्या यूके 04 एएस- 4102, जिसे नियमानुसार सीज किया गया है।

इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, गुंडागर्दी, राहगीरों को भयभीत करने अथवा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला कोई भी ऐसा वीडियो, जिसमें सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे, पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
 
इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, हेड कांस्टेबल इसरार, दिनेश नगरकोटी, जगदीश एवं अजहर सम्मिलित रहे।

 

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण एवं उपचार से रोकथाम तक - डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad SSP Nainital takes swift action on viral video: Youths arrested for brandishing a belt and intimidating passersby; Uttarakhand News SSP Nainital took swift action viral Video youth arrested for scaring passersby by waving belt in his hand

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रांग रूम […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी   हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]

Read More
उत्तराखण्ड

भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]

Read More