बैंक के खाते से 50 लाख रुपए की संदिग्ध निकासी: पुलिस ने 13 लाख नकद एवं फर्जी डेबिट कार्ड के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, प्लॉट की रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
 
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुराना रानीपुर मोड़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक अपूर्व दुबे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि खाताधारक की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से डेबिट कार्ड बनाकर खाते से लाखों रुपये निकाले गए। पुलिस ने इस मामले में भगवानपुर क्षेत्र में दबिश देकर संगीता देवी पत्नी विकास कुमार निवासी हाल ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर मूल निवासी ग्राम पोस्ट संकर सरैया मुंशी इनार जिला पूर्वी चम्पारण बिहार, अपेंदर कुमार सहगल पुत्र पाल सिंह निवासी 39 जन्ता रोड गोविंद विहार थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर और रीनू कुमार उर्फ सोनू कुमार पुत्र हुकुम चंद निवासी 90 गांव, मेगछापर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में खुलासा हुआकि आरोपियों ने फर्जी आधारकार्ड और फोनबैंकिंग का सहारा लेकर नया डेबिट कार्ड हासिल किया।
 
 

उसी कार्ड से एटीएम से नकदी निकाली। इससे करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी गई। बाद में ज्वेलरी बेचकर मिले पैसों से प्लॉट और स्कूटी खरीदी।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस ने बताया कि गिरोह बड़ी कंपनियों के बैंक खातों को निशाना बनाता था।फोन बैंकिंग और बैंकिंगप्रणाली की कमजोरियों का फायदा उठाकर डेबिट कार्ड जारी कराया जाता था। इसके बाद उससे नकदी निकासी और खरीदारी की जाती थी। जांच में कई अन्य कंपनियों के खाते भी आरोपियों के निशाने पर होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused arrested Bank account crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad police action Suspicious withdrawal of ₹50 lakh from bank account: Police arrest accused with ₹13 lakh in cash and fake debit cards; Uttarakhand News ₹13 lakh cash and fake debit cards ₹50 lakh withdrawal

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More