जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों के रखरखाव, एक्सपायरी दवाओं, सीसीटीवी व्यवस्था, फ्रिज की स्थिति और औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बालाजी मेडिकोज में फार्मासिस्ट और मालिक अनुपस्थित मिले। फ्रिज खराब था और उसमें रखी अधिकांश दवाइयां एक्सपायर मिलीं। सभी एक्सपायर दवाइयां जब्त कर स्टोर को बंद करा दिया गया। पर्व मेडिकल स्टोर में छह माह पहले एक्सपायर हो चुकी दवाइयां मिलीं और नारकोटिक्स दवाओं के बिल भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते उसे भी बंद कर दिया गया। जनता मेडिकल स्टोर में खराब फ्रिज में रखे इंजेक्शन खराब अवस्था में मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। सीसीटीवी भी बंद मिला। स्टोर को सील कर दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। शंभु मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी और एक्सपायर दवाओं के रखरखाव की व्यवस्था नहीं मिलने पर सभी व्यवस्थाएं पूरी होने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए गए।  हेल्थ केयर फार्मेसी में फार्मासिस्ट और मालिक दोनों अनुपस्थित मिले और गंभीर अनियमितताओं के चलते उसे भी बंद करा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही सहसपुर, सभावाला, छोटा रामपुर, बड़ा रामपुर और सुद्धोवाला क्षेत्र के कई अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, एक्सपायरी दवाओं के उपयोग या अन्य अनियमितताओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस दौरान वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News District Legal Services Authority Drug Department Uttarakhand five establishments closed due to irregularities Hindi News joint action Joint action by District Legal Services Authority and Drug Department: Five establishments closed immediately due to irregularities and sale of medicines banned News from the hills News From the Pahad sale of medicines banned uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More