उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।जैसे ही मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

गढ़वाल आयुक्त ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

सबसे अधिक असर चमोली जिले में देखने को मिल रहा है, जहां मूसलाधार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और कई राज्य मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। नदियां और गदेरे उफान पर हैं, जबकि भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।

देर रात हुई तेज बारिश से नारायणबगड़ बाजार में भारी मात्रा में पानी और मलबा घुस गया। इसके चलते सिमली–ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा। बाजार की कई दुकानों में पानी और मलबा भरने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

उधर, थराली–देवाल मोटर मार्ग पर घाघली गधेरे के पास मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने मशीनों की मदद से मार्ग को अस्थायी रूप से यातायात के लिए खोल दिया है। हालांकि, लगातार मलबा आने की घटनाओं से राड़ीबगड़ क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों के अनुसार उनके घरों पर लगातार खतरा बना हुआ है और वे असुरक्षा के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं।

लगातार बारिश के कारण पिंडर नदी भी उफान पर है। जिले के अधिकांश नदी-नाले विकराल रूप धारण कर चुके हैं। वहीं, थराली –डूंगरी मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बाधित होने से सोल घाटी के लोगों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में उसे जल्द से जल्द खोला जा सके और यात्रियों व स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chardham Yatra has been halted Chardham Yatra has been temporarily halted dehradun news Devbhoomi News Due to continuous heavy rains Due to continuous heavy rains in Uttarakhand Hindi News landslides and roads have been disrupted News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More