हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के अनुसार शुक्रवार (आज) 20 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर २ हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त पुत्र ललित चन्द्र पन्त निवासी ग्राम पाली तहसील व थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी अमरावती कालोनी, फेस-1, लाल सिंह वाली गली, हल्द्वानी जिला नैनीताल को शिकायतकर्ता से दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान,सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उनके द्वारा विधुत यांत्रिकी खण्ड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर 3,00,000 रूपये का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया गया था। जिसकी भुगतान के एवज सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त, को आज 20 सितंबर को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग हल्द्वानी के कार्यालय परिसर से हल्द्वानी सेक्टर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की
गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के कार्यालय/आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]