चम्पावत। नेशनल हाइवे पर स्वाला के समीप कल रात आए मलवे को हटा लिया गया है। सुबह से ही मलवा हटाने का कार्य शुरू हो गया था। कल रात में बड़े बड़े पत्थर भी आए थे। मलवा हटाए जाने के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बड़े वाहनों को अभी इंतजार करना होगा।
बताते चलें कि मलवा आने के चलते आज शुकवार को मध्यान्ह 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। मलवा हटाए जाने के बाद शुक्रवार 12 बजे बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। स्वाला से बड़े वाहन के लिए मार्ग अभी नहीं खुला है। अलबत्ता बडे वाहनों के लिए सड़क को जल्द ठीक करा लेने की बात कही जा रही है। लगातार आ रहे पत्थर और मलबे के बीच टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से को साफ कर इस अवरोध को 20 सितंबर अपरान्ह करीब 12 बजे खोला गया। रोड खुलने से छोटे वाहन में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। अभी टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टनकपुर से चम्पावत के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। जिला प्रशासन ने रोड की खतरनाक हालात के मद्देनजर बड़े वाहनों की 19 सितंबर और 21 सितंबर तक आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]