देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित जमीन खरीद मामले में विजिलेंस कोर्ट ने तीन आरोपियों को बड़ा झटका दिया है।
विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान अंजलि बेंजवाल की अदालत ने अभिषेक यादव, सुमन देवी और जितेंद्र कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने माना कि मामले की विवेचना जारी है और इस स्तर पर अग्रिम जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने तत्कालीन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सराय, ज्वालापुर (हरिद्वार) स्थित अपनी भूमि का भूमि उपयोग बदलवाया। आरोप है कि सर्किल दरों के अनुसार करीब 15.79 लाख रुपये मूल्य की इस भूमि को कथित आपराधिक षड्यंत्र के तहत 56.94 करोड़ रुपये में नगर निगम हरिद्वार को बेचा गया। इससे नगर निगम को लगभग 41.15 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षति के साथ स्टांप शुल्क का भी नुकसान हुआ। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि तीनों आरोपियों ने एक महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया था। उन्होंने इससे पहले हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया था, लेकिन निचली अदालत में दायर याचिकाओं में इसका उल्लेख नहीं किया गया। इस पर अदालत ने टिप्पणी की कि न्यायालय के समक्ष आने वाले पक्षकार को सभी तथ्य स्पष्ट रूप से रखने चाहिए। अदालत ने कहा कि मामला भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन से जुड़ा गंभीर प्रकरण है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले अग्रिम जमानत देने से विवेचना की निष्पक्षता और सफलता प्रभावित हो सकती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]