रेलवे लाइन पर टेलीफोन का खंभा रख नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटाने का प्रयास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामपुर। रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर रामपुर काठगोदाम रेलवे लाइन पर बुधवार की देर रात कुछ आसामाजिक तत्वों ने टेलीफोन का एक पुराना खंभा अवरोध के रूप में पटरियों पर रख कर नैनी जन शताब्दी ट्रेन को पलटने का किया प्रयास। इस दौरान देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी
एक्सप्रेस ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोकनेके साथ ही खंभे को हटाकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ले जाकर रोक दिया और मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। जिसके बाद रात में ही एसपी विद्यासागर, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब दस बजे नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से काठगोदाम को जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर पहले बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पास ट्रेन चालक ने रेलवे की पटरी पर कोई अवरोधक पाइप रखा हुआ देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। पुलिस का कहना है इसके बाद चालक ने पाइप को ट्रैक से हटाकर ट्रेन रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर रोककर मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन को कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे की पटरी पर लोहे का पाइप रखकर ट्रेन पलटने की आशंका जताते हुए मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस व रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पाकर रात करीब एक बजे एसपी विद्यासागर मिश्रा, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह सहित जीआरपी के एसपी समेत तमाम रेलवे अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। पुलिस ने रेलवे की पटरी के पास पड़ा टेलीफोन का एक पुराना खंभा बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि कुछ युवक खंभे को चोरी से काट कर ले जा रहे होंगे।इस दौरान कोई आ गया होगा और खंभे को ट्रेन की पटरी पर छोड़कर भाग गए होंगे। वहीं पुलिस मामले में कुछ आसामाजिक तत्वों की हरकत भी मानने से इंकार नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह का कहना है की घटना की जांच हो रही है और घटना की रिपोर्ट जीआरपी थाना रामपुर में दर्ज कराई जा रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Attempt to overturn Naini Jan Shatabdi train by placing a telephone pole on the railway line Attempt to overturn the train Naini Jan Shatabdi train Rampur News Telephone pole placed on the railway line Uttarakhand/Uttar Pradesh News

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More