शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति पान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी दिसंबर 2012 में पान सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों पटेलनगर में रह रहे थे। भाई के मुताबिक, उनकी बहन इंस्टाग्राम पर रील बनाया करती थी, लेकिन उसका पति इसका विरोध करता था। आरोप है कि रील बनाने को लेकर वह पत्नी पर शक करता और आए दिन उसके साथ विवाद करता था। बहन ने कई बार फोन कर मायके वालों को पति की हरकतों की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पान सिंह शराब पीने के बाद अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। वह शराब खरीदने के लिए रुपये भी मांगता था। रुपये नहीं देने पर डंडे से पिटाई करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, विवाहिता ने मारपीट से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी अपने मायके वालों को दिखाए थे। आरोप है कि नौ सितंबर को भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

इसके बाद विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है। मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Case registered against husband Devbhoomi News Ghaziabad News Happiness extinguished by suspicion and cruelty: Case registered against husband following married woman's death Hindi News married woman's death. उत्तर प्रदेश न्यूज News from the hills News From the Pahad snuff out Happiness Suspicion and cruelty uttar pradesh news गाजियाबाद न्यूज शक और सितम

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More