नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में शीश नवाया, हनुमान चालीसा का पाठ किया और कुछ देर ध्यान लगाकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
अभिनेता के कैंची धाम पहुंचने की खबर फैलते ही मंदिर के मुख्य गेट पर प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था संभालने के लिए भवाली और कैंची पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात रही।
कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह समेत प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने अभिनव सत्या और फिल्म टीम का स्वागत किया। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद फिल्म टीम ने मंदिर प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कैंची धाम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली गई।
फिल्म हनुमान अंश को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का दावा फिल्म टीम की ओर से किया गया है। करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के प्रदर्शन और संभावित मुनाफे को लेकर भी चर्चा है। फिल्म के गीत भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। अभिनव सत्या को मंदिर परिसर के बाहर देखकर श्रद्धालुओं ने ‘सीताराम-सीताराम’ के जयकारे लगाए। अभिनेता ने भी प्रशंसकों को निराश नहींकिया और मंदिर के बाहर मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान हनुमान अंश पार्ट-2 की तैयारियों को लेकर भी मंदिर प्रबंधन से चर्चा हुई।आश्रम प्रबंधन ने फिल्म के प्रयासों की सराहना करते हुए इसके अगले भाग के निर्माण के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।
अभिनव सत्या के पहुंचने की सूचना पर उमड़ी भीड़ के चलते मंदिर के मुख्य गेट पर कुछ देर के लिए माहौल काफी उत्साहपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को व्यवस्थित किया और व्यवस्था बनाए रखी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]