जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी।

जानकारी के अनुसार अलवारा गांव की रहने वाली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिस पर महिला के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए उसके पति पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पति को मुख्य आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया। पति महीनों से जेल की कालकोठरी में अपनी बेगुनाही की गुहार लगा रहा था, लेकिन कानून की नजर में ‘कातिल’ बने पति की किसी ने नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को सूचना मिली कि महिला जीवित है। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने महिला को हरियाणा से बरामद किया। पता चला कि महिला का अपने मौसेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था और वह अपनी मर्जी से उसके साथ भाग गई थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला के पिता और परिजनों को उसके जिंदा होने की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने दामाद को फंसाने के लिए हत्या का झूठा नाटक रचा। पुलिस ने अब इस मामले में महिला के पिता और पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ साजिश रचने, पुलिस को गुमराह करने और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस घटना के बाद जहां कौशांबी पुलिस की प्रारंभिक विवेचना की पोल खुली, वहीं अब यह सवाल भी उठ रहे हैं कि बिना किसी ठोस सबूत या शव की बरामदगी के पति को जेल कैसे भेज दिया गया? क्या पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बजाय केवल आरोपों के आधार पर कार्रवाई की?

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला पारिवारिक रिश्तों के पतन और कानूनी लापरवाही का चरम है। एक बेगुनाह व्यक्ति को बिना किसी गलती के जेल की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। लोगों ने मांग की है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों और झूठा केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई निर्दोष न फंसे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news has been found safe in the company of her lover; her father and brother accused of conspiracy are now in police custody Kaushambi News The woman on charges of whose murder her husband was sent behind bars uttar pradesh news Wife declared dead found with lover उत्तर प्रदेश न्यूज कौशांबी न्यूज क्राइम न्यूज मृत घोषित पत्नी मिली प्रेमी संग

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More