अचानक अनियंत्रित होकर कार के डिवाइडर से टकराने से कार चालक महिला की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हापुड़/बाबूगढ़।दिल्ली से अल्मोड़ा जारही कार अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर कुचेसर चौपला के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटे खाते हुए पास के ढाबे में जा घुसी और वहां खड़ी दो अन्य कारों से टकरा गई। हादसे में कार चला रही 37 वर्षीय निधि कमाल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, निधि कमाल, द्वारका सेक्टर-06, दिल्ली की निवासी, रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपनी कार से अल्मोड़ा जा रही थी। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित सूर्य शिवा ढाबे के पास पहुंची, उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिवाइडर से टकराते ही कार का टायर फट गया और वाहन हवा में कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों से भिड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

हादसे का पूरा मंजर पास के ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई, कई पलटे खाई और दूसरी गाड़ियों के बीच फंस गई।टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और युवती कार के भीतर ही फंस गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मौके पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल युवती को कार से बाहर निकाला और उसे तुरंत एम्बुलेंस से सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

कार के टकराने वाली अन्य दो गाड़ियों में गुजरात के राजकोट निवासी गबरू और भारत भाई सवार थे। वे नैनीताल से कैची धाम दर्शन कर लौट रहे थे और ढाबे पर खाना खाकर अपनी कार की तरफ लौट रहे थे। केवल कुछ सेकंड की देरी से ही वे हादसे में बच गए, अन्यथा वे भी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Female Driver Dies After Car Suddenly Loses Control and Crashes into Divider Hapur/Babugarh News uttar pradesh news अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार उत्तर प्रदेश न्यूज कार चालक महिला की हुई मौत दुर्घटना न्यूज हापुड़/बाबूगढ़ न्यूज

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More