उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी ने 15 अप्रैल की रात को ही वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रोहटा रोड पर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी श्याम धानक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके शव के अवशेष बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दौराला निवासी नेमपाल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 अप्रैल की रात से वह लापता थी।उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने 10 दिन बाद कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को परिजन एडीजी और एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहटा फ्लाईओवर के पास फास्ट फूड सेंटर चलाता था। अनुष्का फास्टफूड खाने के लिए आती थी। उस पर 3600 रुपये उधार हो गए थे। फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या शोभापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर की। इसके बाद चौकी से 50 मीटर दूर स्थित नाले में शव फेंक दिया।इसके बावजूद पुलिस डेढ़ महीने तक खाक छानती रही।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पिता नेमपाल ने बताया कि अनुष्का जब मेडल जीतकर लौटती थी तब पूरा गांव झूमने लगता था। परिवार की तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता था। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन, आरोपी ने मात्र 36 सौ रुपये के लिए उसकी जान ले ली। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body thrown in drain body thrown in drain after murder crime news female Kabaddi player murdered Female Kabaddi player murdered for Rs 3600 loan Meerut News Murder for Rs 3600 loan murder news uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज उधार के 3600 रुपये के लिए मर्डर क्राइम न्यूज मर्डर न्यूज महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मेरठ न्यूज हत्या कर शव फेंका नाले में

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More