तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र में महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल, महिला से लूटे गए झुमके, मोबाइल फोन के टूटे हुए हिस्से और बैटरी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। 
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 जुलाई 2026 की रात की है। पथरी थाना क्षेत्र में महिला अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान चार युवक कथित रूप से तमंचे के बल पर घर में घुस आए।आरोप है कि बदमाशों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों से झुमके लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 8 जुलाई को मिली शिकायत के आधार पर थाना पथरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज किए। पुलिस जांच के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
 
पूछताछ में दोनों युवकों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही और जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के हिस्से बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढाई गई हैं।
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र गंभीर (24 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार; शेखर पुत्र चादकीराम (22 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार; अरुण पुत्र दलीप (23 वर्ष), निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार और विकास पुत्र राजेंद्र (25 वर्ष), निवासी ग्राम महाखड़ी, थाना सयाना, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
 
अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंध की जांच पथरी थाना प्रभारी रविंद सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक घटना से कोई संबंध तो नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad Police arrest four accused for gang-rape and robbery of a woman at gunpoint; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More